{"_id":"68e41ffe786a2321c3019b5f","slug":"various-programs-will-be-held-on-maharishi-valmiki-jayanti-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146683-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के लिए नामित नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वाल्मीकि जयंती पर जिले के मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि रामायण का अखंड रामायण पाठ और कीर्तन समेत अन्य धार्मिक आयोजन कराने का निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर जिले के मंदिरों में रामायण, कीर्तन समेत अन्य धार्मिक आयोजन कराए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के लिए शासन की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। उसके अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराते हुए कार्यक्रम संबंधित फोटोग्राफ्स एवं वीडियो सांस्कृतिक विभाग के मेल आईडी पर भेज दें। डीएम ने बताया कि वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से कराने के लिए सक्षम स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन आदि मौजूद रहे।