फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vaccination for frontline workers tod

आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा कोरोनारोधी टीका

Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
vaccination for frontline workers tod
आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट, सदर तहसील और पुलिस सहित अन्य विभाग के लोगों को भी मिलेगा लाभ
निर्धारित केंद्रों पर बने 18 बूथों पर 1012 हेल्थ वर्कर्स का भी टीकाकरण होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संकटकाल में वायरस से बचाव के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुक्रवार को कोरोनारोधी टीका लगेगा। कलेक्ट्रेट, सदर तहसील और पुलिस विभाग सहित कुछ अन्य दफ्तरों के कुल 809 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें 208 लोगों का टीकाकरण जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में होगा। इनके अलावा इन केंद्रों पर 1012 हेल्थ वर्कर्स को भी टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स के कोविड टीकाकरण के पांच राउंड पूरे हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। टीकाकरण जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच (मॉडर्न मैटर्निटी एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग सहित कप्तानगंज, दुदही, कसया, कुबेरस्थान और तमकुहीराज सीएचसी पर होगा। शुक्रवार को इन अस्पतालों में कुल 1821 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 1012 हेल्थ वर्कर्स तथा 809 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पहले दिन जिस विभाग के लोगों को टीका लगाने के लिए चयन किया गया है, उसमें कलेक्ट्रेट, सदर तहसील, नगर पंचायत रामकोला और पुलिस विभाग के लोग शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन 809 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें कलेक्ट्रेट, सदर तहसील और पुलिस विभाग के लोग शामिल हैं। नगर पंचायत रामकोला कार्यालय के कर्मचारियों को भी टीका लगेगा। इसी दिन 1012 हेल्थ वर्कर्स को भी टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
जिले में 855 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव
पडरौना। बृहस्पतिवार को भी कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। 855 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सभी की निगेेटिव पाई गई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम तक 855 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सभी निगेटिव रही। इस तरह अब तक 319476 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 5703 संक्रमित मिले हैं। इसमें 5635 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 62 मरीजों की इस महामारी के चलते मौत हुई है। छह एक्टिव केस हैं।
फोटो है।
पहले चरण के पांचवें राउंड में 1784 हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका
2084 हेल्थ वर्कर्स को लगाया जाना था टीका
अब तक का सर्वाधिक 85.60 प्रतिशत रहा टीकाकरण कवरेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोविड टीकाकरण के पहले चरण के पांचवें राउंड पर बृहस्पतिवार को शाम तक 1784 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। इस बार 85.60 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया, जो अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण कवरेज है।
कोविड टीकाकरण के लिए पांचवें चक्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, मोतीचक, दुदही, सुकरौली, तमकुहीराज, तरयासुजान, कसया और कुबेरस्थान सहित 11 केंद्रों पर 20 बूथ बनाए गए थे। वहां 2084 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाना था, जिनमें 1784 लोग ही बूथों पर पहुंचे। कुल 245 वॉयल वैक्सीन में 182 वॉयल लगाए गए। इस तरह बृहस्पतिवार के टीकाकरण अभियान 85.60 प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया, जो अब तक का सर्वाधिक कवरेज है। इससे पहले 16 जनवरी को लक्ष्य का 66 प्रतिशत, 22 जनवरी को 53.22 प्रतिशत, 28 जनवरी को 69 प्रतिशत और 29 जनवरी को 73.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पांचवें चक्र में 2084 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाना था। इस बार टीकाकरण की स्थिति काफी बेहतर रही। 1784 लोगों को टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 85.60 प्रतिशत है।
डिप्टी सीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में हुुआ टीकाकरण
कुबेरस्थान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान में बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएन सिंह तथा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद की मौजूदगी में टीकाकरण किया गया। तीन बूथ बनाए गए थे। यहां 375 हेल्थ वर्कर्स में से 224 को टीका लगाया गया। टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया पूर्व के वैक्सीनेशन की भांति अपनाई गई। इस अवसर पर टीकाकरण टीम की सदस्य सुभावती देवी, रश्मि सिंह, नीलम पाल, यूनिसेफ के पीयूष मिश्र, डब्ल्यूएचओ के अनुभव तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सीएचसी पर हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका
मथौली बाजार। मोतीचक के मथौली बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्धारित समय से टीकाकरण शुरू हुआ। 248 लोगों को टीका लगाया जाना था, जिसमें 232 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान कोल्डचेन इंचार्ज राकेश कुमार मद्धेशिया ने भी टीका लगवाया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मीशंकर सिंह, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया, डॉ. अरविंद चौधरी, सुनील कुमार, चंद्रकांता सिंह, उषा उपाध्याय, अंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed