फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UGC law a conspiracy of BJP: Alankar Agnihotri

यूजीसी कानून भाजपा की साजिश : अलंकार अग्निहोत्री

Tue, 17 Feb 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
UGC law a conspiracy of BJP: Alankar Agnihotri
कुशीनगर में प्रेसवार्ता करते अलंकार अग्निहोत्री।स्रोत-सोशल मीडिया
सपहा। यूजीसी कानून से सामान्य वर्ग के साथ अन्याय हो सकता है। यह समाज को विभाजित कर सकता है। यह भाजपा सरकार की साजिश है। सरकार यूजीसी नियमों से सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोगों को बांटना चाहती है।
विज्ञापन

ये बातें अलंकार अग्निहोत्री ने कुशीनगर में पत्रकारों से वार्ता में देर शाम सोमवार को कहीं। अग्निहोत्री बरेली में सीटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए हैं। कहा कि यूजीसी नियम 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव प्रभावित करने की पूरी व्यूह रचना है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का सनातन परंपराओं से कोई सरोकार नहीं है,सिर्फ आम जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। हिंदू-मुस्लिम के बीच विभेद कर सत्ता हासिल कर रही है। हम सनातनी संस्कृति पार्टी बनाएंगे। भाजपा ने एससी-एसटी एक्ट को और कठोर बना दिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रतिनिधि नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है। कहा कि देश में पहले ईस्ट इंडिया कंपनी का राज था, अब वेस्ट इंडिया कंपनी का राज चल रहा है। इसके पहले कुशीनगर पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ। यहां से वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed