फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two trucks catch fire on the highway.

Kushinagar News: हाईवे पर दो ट्रकों में लगी आग

Sat, 30 May 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two trucks catch fire on the highway.
महुअवा गांव के सामने जलते हुए ट्रक को बुझाते फायर कर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
पटहेरवा। हाईवे पर महुअवा गांव के सामने शुक्रवार को भोर में दो ट्रकों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद आई फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले बगही के पास पहले से जले ट्रक को दूसरे ट्रक से टोचन करके जाते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे पर बगही गांव के सामने बुधवार को आग लगने से एक ट्रक जल गया था। इस ट्रक को शुक्रवार की भोर में दूसरा ट्रक टोचन कर लेकर जा रहा था कि अचानक दूसरे ट्रक में भी आग पकड़ ली। हाईवे पर ट्रक में आग लगने से लोगों की भीड़ जुट गई और चालक ने कूदकर जार बचाई। सूचना पर आई पुलिस फायर सर्विस की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले बगही के पास एक ट्रक में आग लगी थी।
विज्ञापन

जले ट्रक को खींचकर ले जा रहे दूसरे ट्रक में भी महुअवा गांव के सामने भोर में आग लग गई। दोनों ट्रक बुरी तरह जल गए।
दो दिन में एक ही ट्रक में दो बार आग लगने की घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बताया जाता है दोनों ट्रक देर शाम से ही बगही के पास खड़े थे। पुलिस आगलगी के कारणों का पता लगा रही है। ट्रक चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि आग लगते हुए किसी ने नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed