फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two more accused of throwing acid on a girl arrested, sent to jail

Kushinagar News: युवती पर एसिड फेंकने के दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of throwing acid on a girl arrested, sent to jail
पडरौना। घर में भोजन बना रही दुदही नगर पंचायत की युवती पर एसिड फेंकने में सहयोग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से झुलसी युवती का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के दूसरे दिन ही मुख्य आरोपी चंदन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से चंदन कुमार का प्रेम संबंध था। चंदन युवती को मोबाइल खरीदकर बात करने के लिए दिया था। युवती की शादी घर वाले कही और तय कर रहे और चंदन शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

गैर बिरादरी का मामला होने के कारण युवती शादी से मना कर दिया। इससे नाराज चंदन कुमार मोहल्लले के दोस्त बुलेट गुप्ता उर्फ अविनाश, नीरज गुप्ता,मनीष गुप्ता के सहयोग से सोमवार की रात को युवती के घर में चंदन कुमार घुस गया और किचेन में भोजन बना रही युवती पर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने बुलेट और नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed