फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two killed after being hit by an uncontrolled pickup

Kushinagar News: अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से दो की मौत

Fri, 28 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two killed after being hit by an uncontrolled pickup
सेवरही-तमकुहीराज मार्ग पर तरया मोड़ के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

- एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज/गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सेवरही-तमकुहीराज मार्ग स्थित तरया मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लक्ष्मीपुर गांव निवासी अरविंद कुमार आर्केस्ट्रा का काम करते हैं। दुर्घटना में घायल तीनों लोग वहीं काम करते थे। अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे भोर में दिल्ली के शाहदरा निवासी रेनू देवी (30) अपने पति विशाल, पुत्र योगेंद्र (35) और विराट उर्फ़ गोलू (4) वर्ष के साथ आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बुधवार को तमकुहीराज आए।
विज्ञापन

तीनों तरया मार्ग के कोइंदी चौराहे पर पहुंचे। कोई सट्टा नहीं होने के कारण तीनों ने आराम किया। बृहस्पतिवार शाम को उनमें से विशाल, विराट उर्फ़ गोलू और चालक रमेश यादव (35) के साथ इमिलिया गांव में किसी से मिलने के लिए बाइक से निकले। बाइक सवार तीनों लोग कस्बे के तरया मोड़ से थोड़ा आगे तमकुही-सेवरही मार्ग पर बढ़े थे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज थाने की पुलिस ने तीनों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। डॉक्टर ने विशाल और विराट उर्फ़ गोलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रुप से घायल रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed