{"_id":"6a8c9a3181b2f473c8036cc1","slug":"two-jailed-for-attempting-to-kill-a-constable-by-running-him-over-with-a-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-166472-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से कुचलकर सिपाही को मारने की कोशिश में दो को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से कुचलकर सिपाही को मारने की कोशिश में दो को जेल
Tue, 25 Aug 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। बिना कागजात मोरंग बालू लदे वाहनों की चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक से बहादुरपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही को कुचलकर जान से मारने की कोशिश के मामले में तरयासुजान पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा परशुराम निवासी पिंटू कुमार कुशवाहा व विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर निवासी पप्पू कुमार गुप्ता को को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में सलेमगढ़ निवासी अरविंद यादव व सन्नी राय सहित अज्ञात आरोपियों की तलाश में चार टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप अवैध मोरंग बालू लदे ट्रकों की जांच के दौरान बुधवार देर रात चौकी इंचार्ज शशांक राय व सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को ओवरलोड मोरंग बालू लदे ट्रक से कुचल कर जान से मारने की कोशिश की गई थी। ट्रक का पिछला पहिया चढ़ने से सिपाही का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। चौकी इंचार्ज को हल्की चोटें आई थीं। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर तरयासुजान थाने में चार नामजद आरोपी पिंटू कुमार कुशवाहा, पप्पू कुमार गुप्ता, सन्नी राय, अरविंद यादव व स्कार्पियो सवार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज है। रविवार को तरयासुजान पुलिस ने बिहार निवासी पिंटू कुमार कुशवाहा व पप्पू कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
0
एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम कर रही जांच
डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार के निर्देश पर जिले में बिहार से यूपी में अंतरराज्यीय परिवहन पास (आईएसटीपी) शुल्क की चोरी कर मोरंग बालू लदे ट्रकों की जांच के लिए सात चेकिंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें तरयासुजान क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के टड़वा मोड़ व चखनी बैरियर, पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा व फाजिलनगर, चौरा खास थाना क्षेत्र के बनकटा, सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहां शामिल हैं। इन जगहों पर एसडीएम, तहसीलदार, खनन, जीएसटी,पशुपालन, राजस्व व पुलिस टीमों को जांच के लिए ड्यूटी लगाई गई है। रविवार रात में एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव ने बहादुरपुर, टड़वा, चखनी बैरियर से होकर गुजर रहे मोरंग बालू लदे वाहनों की जांच की। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी पुलिस का 24 घंटे पहरा है।