फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two friends killed in vehicle accident

कुशीनगर समाचार: वाहन की चपेट से दो दोस्तों की मौत, गांव में छाया मातम

Wed, 17 Aug 2022 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

हाटा कोतवाली के पटनी मोहल्ले का धीरज चौरसिया (21) कसया स्थित एक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र थे। सोमवार को वह अपने मोहल्ले के ही दोस्त रोहित विश्वकर्मा (23) के साथ सुबह छह बजे ध्वजारोहण में शामिल होने विद्यालय जा रहे थे। बाइक से दोनों फोरलेन पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Two friends killed in vehicle accident
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

सोमवार को वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। वे बाइक पर बैठकर कसया के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


हाटा कोतवाली के पटनी मोहल्ले का धीरज चौरसिया (21) कसया स्थित एक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र थे। सोमवार को वह अपने मोहल्ले के ही दोस्त रोहित विश्वकर्मा (23) के साथ सुबह छह बजे ध्वजारोहण में शामिल होने विद्यालय जा रहे थे। बाइक से दोनों फोरलेन पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने हाइवे की एंबुलेंस से उनको हाटा सीएचसी पहुंचवाया। वहां डॉक्टर ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हाल रोहित को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रोहित की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने से दोनों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed