{"_id":"5d3de9318ebc3e6d057477f3","slug":"two-died-includeing-driver-kushinagar-news-gkp315649919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रक चालक, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रक चालक, खलासी की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर गाजीपुर सेल टैक्स बैरियर के पास हुआ हादसा
तमकुहीराज। शनिवार रात तरयासुजान क्षेत्र के गाजीपुर पुराने सेलटैक्स बैरियर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा इससे चालक और खलासी की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। चालक और खलासी राजस्थान के रहने वाले थे।
चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह के मुताबिक शनिवार की रात गाजीपुर पुराने बैरियर के सामने फोरलेन के सर्विस लेन पर ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक के आगे का हिस्सा दब गया। इसमें फंस कर चालक अकरम खान(45) पुत्र तैयब खान निवासी अहमदपुर थाना अलवर और खलासी राहुल(35) पुत्र सुभान खान निवासी कोरा थाना लक्ष्मणगढी अलवर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई और ट्रक में फंसे चालक और खलासी का शव बाहर निकलवाया। पीड़ित परिजनों और ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई। शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।