{"_id":"673ba7b63ef44ef076038827","slug":"two-bike-riding-youths-seriously-injured-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126637-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Tue, 19 Nov 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-समउर मार्ग पर स्थित पिपरा कनक गांव के समीप सोमवार सुबह 8:30 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के सहयोग से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फाजिलनगर निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार गुप्ता व 26 वर्षीय अजय गुप्ता किसी काम से समउर की तरफ जा रहे थे। पिपरा कनक के समीप समउर की तरफ से तेज गति से आ रही एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दोनों युवक हेल्मेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई धीरेंद्र कुमार वर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों ने दोनों को सीएचसी भेजवाया व दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गंभीर हालत में दोनों को डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया। संवाद