फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two accused of destroying the idol in custody

मूर्ति खंडित करने के दो आरोपित हिरासत में

Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused of destroying the idol in custody
मूर्ति खंडित करने के दो आरोपित हिरासत में
विज्ञापन

पुलिस ने मरम्मत कराकर पुन: स्थापित कराया
तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के परसौनी भरपटिया में शुक्रवार रात नशे में धुत दो लोगों की हरकत से हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह लोगों ने जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। आननफानन पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराकर पुन: स्थापित करा दिया। पुलिस आरोपित दोनों लोगों को हिरासत में लिया है।

परसौनी भरपटिया स्थित नहर के किनारे एक हनुमान मंदिर है। इसमें करीब दो फीट की हनुमान की मूर्ति स्थापित है। बताया जा रहा है शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे गांव के ही दो लोग तमकुहीराज कस्बे से नववर्ष के आगमन की पार्टी कर नशे की हालत में घर जा रहे थे। अचानक इनकी ऑटो हनुमान मूर्ति के सामने खराब हो गई। ऑटो खराब होने पर हनुमान जी से ठीक करने की गुहार लगाने लगे। इसी दौरान नशे के कारण डगमगाकर उनके से एक मूर्ति को साथ लेकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे आंशिक रूप से मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ का कहना है कि गांववालों का कहना है कि आरोपितों का मूर्ति खंडित करने का इरादा नहीं था। फिर भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed