फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trucks carrying different numbers of sand were caught and handed over to the police.

Kushinagar News: आगे-पीछे अलग-अलग नंबर का बालू लदा ट्रक पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Thu, 20 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Trucks carrying different numbers of sand were caught and handed over to the police.
डिबनी बंजरवा। हाईवे स्थित मंझरिया गांव के पास बालू लदे ट्रक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ट्रक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट मिले। बिहार की तरफ से यूपी में ट्रक दाखिल हुआ था। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार की तरफ से जिले में हाईवे के रास्ते जा रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रक को लोगों ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मंझरिया के पास पकड़ा। ट्रक पर आगे व पीछे अलग अलग नंबर प्लेट थी। लोगों ने ट्रक को रोक कर तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि बिहार से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए चिह्नित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाती है। टैक्स की चोरी रोकने के लिए बालू लदे ट्रकों से जुड़ी सूचनाएं रजिस्टर में अंकित की जाती हैं। इसके बावजूद ओवरलोड बालू लदे ट्रक जिले में दाखिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी तरयासुजान थाना क्षेत्र में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जांच के बाद पुलिस ने ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस संबंध में तमकुहीराज थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि बालू लदा ट्रक पुलिस के कब्जे में है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed