फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck driver and assistant detained, missing from police station

Kushinagar News: हिरासत में लिए गए ट्रक चालक व खलासी थाने से लापता

Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and assistant detained, missing from police station
- रविवार देर शाम को मधुरिया चौकी के पास पकड़ा गया था कोडिन सिरप ले जाते ट्रक
विज्ञापन

- ड्रग इंस्पेक्टर कर रहे थे जांच, पुलिस कस्टडी में दिया गया ट्रक, चीनी की बोरी और कोडिन सिरप
- जांच करने की बात कहकर चले गए ड्रग इंस्पेक्टर, नहीं दर्ज कराई एफआईआर


कुशीनगर। तुर्कपट्टी के मधुरिया पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक में चीनी की बोरियों के बीच में छिपाकर कोडिन सिरप अगरतला जे जाया जा रहा था। तुर्कपट्टी पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर ने रविवार को शुरूआती जांच की। इसके बाद ट्रक को माल सहित चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को थाने से चालक व खलासी अचानक गायब हो गए। दोनों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की टीम के हाथ-पांव फूल गए। दोनों एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
19 नवंबर की रात तुर्कपट्टी के मधुरिया पुलिस चौकी के निकट और अमवा तिवारी गांव के सामने नेशनल हाइवे-28 पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में चीनी के बोरियों के बीच कोडिन सिरप छिपाकर ले जाने की बात सामने आई थी। सूचना पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर दीपक पांडेय और तुर्कपट्टी पुलिस ने ट्रक व सामान को कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी। पुलिस को सुपुर्दगी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर पेपर की जांच आदि कार्रवाई में जुटे थे।
विज्ञापन

ट्रक गाजियाबाद से त्रिपुरा के अगरतला जा रहा था। ट्रक पलटते ही उसमें लदी चीनी की बोरियों के अंदर छुपाकर ले जा रहे सिरप के गत्ते भी बिखर गए। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सामान एवं दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया तथा चीनी की बोरियों में मिली दवाइयां की जांच में जुट गए। दो दिन से जांच की कार्रवाई चल ही रही थी कि थाना परिसर में ट्रक के साथ रह रहे चालक और खलासी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि जांच पूरी नहीं होने के चलते थाने में तहरीर नहीं दिया गया है। जांच में दवा और खरीद के रसीद का मिलान करने में समय लग रहा है। पुलिस को दवा, ट्रक और दो आरोपी सौंपे गए थे। आरोपियों के फरार होने की सूचना मिली है। आगे की जानकारी लेने थाना जाऊंगा।

एसपी धवल जायसवाल का कहना था कि यह मामला औषधि विभाग का है। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी न ही कोई लिखित सुपुर्दगी दी गई थी। चालक और खलासी ट्रक के साथ थे। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed