फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Troubled people demonstrated due to non-availability of drinking water

पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Troubled people demonstrated due to non-availability of drinking water
कप्तानगंज नगर पंचायत परिसर में पानी सप्लाई को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कप्तानगंज(कुशीनगर)। नगर पंचायत कप्तानगंज का मुख्य जलकल पंप खराब होने तथा इसका मोटर जल जाने से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। इस भीषण गर्मी में लोगों को नगर पंचायत से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ नगर पंचायत के कांशीराम वार्ड में 15 दिनों से मोटर जलने व अन्य तकनीकी कारणों से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे परेशान लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की।
नगर पंचायत में करीब 800 उपभोक्ता हैं, जिनके घरों में पानी की आपूर्ति होती है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने समाजसेवी अजय मिश्रा उर्फ गोलू के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में जलकल टंकी के नीचे प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप था कि नगर पंचायत पेयजल की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इन लोगों ने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में मुकेश सिंह, विजय कन्नौजिया, माधव सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, मिथिलेश मिश्रा, मोहम्मद सुलेमान, योगेंद्र सिंह, हरिओम मिश्रा, रमजान अली, अर्जुन कुशवाहा, देवेंद्र मिश्रा, सतीश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed