फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transit programme of Home Minister at Kushinagar Airport

Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का ट्रांजिट कार्यक्रम

Wed, 05 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Transit programme of Home Minister at Kushinagar Airport
कुशीनगर एयरपोर्ट पर अमीत शाह को स्वागत करते कुशीनगर सांसद विजय दुबे।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। बिहार में चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के बाद मंगलवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली, असम के सीएम का ट्रांजिट कार्यक्रम रहा। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। एयरपोर्ट के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा।
विज्ञापन

डीएम और एसपी सुरक्षा की कमान खुद संभालते नजर आए। प्रोटोकाल के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास के मकानों पर पुलिस तैनात रही। बिहार में चुनावी सभा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलिकाप्टर से कुशीनगर एयरपोर्ट पर 3.34 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा नेता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर 3.50 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सांसद विजय दुबे और कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने स्वागत के दौरान कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता मजबूती से लग जाएं। करीब 16 मिनट अमित शाह एयरपोर्ट पर रूके रहे। 10.50 बजे असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा विमान से पहुंचे, इसके बाद दिल्ली की सीएम इसके पहले पटना से 10.20 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर हेलिकाप्टर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लाज में असम के सीएम का आने का इंतजार करती रहीं, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, विजय शुक्ल आदि ने दिल्ली और आसाम के सीएम को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

इसके बाद दोनों सीएम एक ही हेलिकाप्टर से सिवान में चुनाव प्रसार के लिए रवाना हो गए। दोपहर बाद बिहार से असम के सीएम 1.50 बजे पुन: हेलिकाप्टर से कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से 2.12 बजे विमान से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed