फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   transfarmar fired electricity cut of 400 house

ट्रांसफार्मर जला, 400 घरों की बिजली गुल

Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
transfarmar fired electricity cut of 400  house
ट्रांसफार्मर जला, 400 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन

रात में धू-धू कर जल गया ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मरों का जलना शुरू हो गया है। क्षेत्र के मनिकौरा फीडर क्षेत्र के अंतर्गत जंगल खिरकिया की नई बस्ती का ट्रांसफार्मर रविवार रात में धू-धू कर जल गया। आसपास के ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को बढ़ने से रोक लिया गया। ट्रांसफार्मर के जलने से जंगल खिरकिया गांव के करीब 400 घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

पवित्र नवरात्र व रमजान के समय में लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ गया है। एक तो तपिश भरी गर्मी और दूसरे ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर पर कनेक्शन का भार बढ़ने से बिजली की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने यहां 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए करने की मांग की है। क्योंकि अधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जा रहा है। अभी रविवार रात जंगल खिरकिया का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से रात से ही बिजली गुल है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बृजमोहन प्रसाद, सुनील जायसवाल, आलिम अंसारी, भोला मिश्र, दिनेश मिश्र, ग्राम पंचायत सदस्य उम्मत अंसारी, जाकिर अंसारी, हीरा गुप्ता, मैनेजर प्रसाद, श्रीनिवास पटेल, संतोष यादव, रामनाथ सैनी, राजेश पासवान, दीपक शर्मा, त्रिलोकी वर्मा, विजय वर्मा और उमेश गोंड आदि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed