{"_id":"69b708a8f1916a5a0e0b3e89","slug":"traffic-stopped-on-the-pipa-bridge-of-bhaisaha-ghat-for-the-second-day-as-well-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-156407-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भैसहा घाट के पीपा पुल से दूसरे दिन भी आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भैसहा घाट के पीपा पुल से दूसरे दिन भी आवागमन ठप
Mon, 16 Mar 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
गंडक नदी का जलस्तर बढने से पानी के रास्ते जाता ट्रेक्टर ट्राली ।संवाद
खड्डा। गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से भैसहा घाट पीपा पुल से दो दिन बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो सका है। खड्डा व निचलौल तहसील की लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। केवल ट्रैक्टर ट्राॅली व पैदल यात्री पानी से होकर आ-जा रहे हैं। जनवरी में भी यह समस्या हुई थी।
शनिवार को जलस्तर बढ़ने से शाम को पीपा पुल के आगे से पानी बहने लगा। एहतियातन दो व चार पहिया वाहनों पर अस्थायी रोक लग गई। ट्रैक्टर-ट्राली पुल से उतरकर पानी में दो सौ मीटर तक चलने के बाद ऊंचे स्थान तक पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्री पानी से होकर आ-जा रहे हैं।
नदी के दोनों तरफ बसे कुशीनगर व महराजगंज जनपद के लोगों की सुविधा के लिए वर्ष 2020 में पीपा पुल की सौगात मिली थी। पुल के रास्ते मात्र 9 किलोमीटर दूरी तय करके नदी पार मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सोहगीबरवा, मटियरवा, पिपरासी, मूजा टोला आदि गांवों तथा दाईं तरफ बसे भैसहां, कोटवा टोला, भेड़ीहारी, हनुमानगंज, मदनपुर सुकरौली, पकड़ी बृजलाल आदि के लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। पीपा पुल नहीं होने से लोगों को प्राइवेट नाव से मनमाना किराया देकर नदी पार करना पड़ रहा है। इसके अलावा खड्डा पहुंचने के लिए विहार के रास्ते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रास्ते पनियहवा पुल होकर 36 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग पानी की स्थिति पर नजर रख रहा है। अगर पानी और बढ़ता है, तो कुछ और पीपा जोड़ना पड़ेगा। जेई जेसी शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल करने के उपाय किए जा रहे हैं।