फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders reached the police post

पुलिस चौकी तमकुहीराज का मामला...

Tue, 28 Sep 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Traders reached the police post
पुलिस चौकी पहुंचा व्यापारियों का हुजुम
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने दुकानें हटाने का दिया था निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बा स्थित शराब की दुकानों के आस-पास से खाद्य वस्तुओं के ठेले-खोमचे हटाए जाने के निर्देश की जानकारी होने पर मंगलवार को सभी दुकानदार पुलिस चौकी पर एकत्र हुए। इन दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाए जाने की मांग की। उनका कहना था कि दुकानें हट जाने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।

सोमवार की शाम पुलिस ने कस्बे के सरकारी शराब की विभिन्न दुकानों के आसपास लिट्टी, मीट सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया था। पुलिस का कहना था कि बिहार के अपराधी इन दुकानों पर बैठकर शराब का सेवन करते हैं तथा बाद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं इन दुकानों पर खुले में मीट आदि की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह पटेल की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चौकी प्रभारी से मिला। संजय सिंह का कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यवसायी लिट्टी, मीट आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुकानें बंदकर देने से इनका परिवार भुखमरी का शिकार हो जाएगा। व्यापारियों की बातें सुनने के बाद चौकी प्रभारी तमकुहीराज राजकुमार ने आश्वासन दिया कि दुकानदारों को दुकान खोलने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि दुकान पर बैठाकर मदिरा का न तो सेवन करावें और न ही वहां पर भीड़ एकत्रित होने देें। इस दौरान लल्लन मद्धेशिया, हरेंद्र तिवारी, गफूर खान, आलोक मिश्र, सदीक खान, उमाशंकर पटेल, कृष्णा पटेल, वशिष्ठ सिंह, मैनेजर चौहान, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed