{"_id":"655bb76cc1c66219d6006ef7","slug":"told-my-mother-i-am-coming-right-now-the-news-of-death-has-come-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7981-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां से कहा-अभी आ रहा हूं, आई मौत की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां से कहा-अभी आ रहा हूं, आई मौत की सूचना
विज्ञापन
घुआंटीकर के रहने वाले मंतोष कुमार का टैक्टर ट्राली से हुए दुर्घटना में मौत के बाद रोती मां यशोद
- बेटे की दुर्घटना में हुई मौत की जानकारी मिलते ही रोते-रोते अचेत हो जा रही थी मां
- धुआंटीकर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार में दो की हालत गंभीर
रामकोला। धुआंटीकर गांव के पास त्रिवेणी चीनी मिल से गन्ना गिराकर आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मंतोष कुमार (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष और मनोज की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
रामकोला के धुआंटीकर निवासी मंतोष कुमार अपनी मां से यह कहकर घर से अभी आने की बात कहकर घर से निकला। रास्ते में उसकी मुलाकात गांव के ही मनीष और मनोज से हुई। ये तीनों एक ही बाइक से रामकोला की तरफ चल दिए। अभी केन यूनियन के पास बनी पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि चीनी मिल से गन्ना गिराकर लौट रहे टैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। लोगों ने तीनों घायलों को रामकोला सीएचसी भेजा, जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मंतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनीष और मनोज की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलती ही सीएचसी पहुंचे थाने के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने मंतोष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना ग्रस्त टैक्टर-ट्राली भी पुलिस के कब्जे में है। मृतक मंतोष कुमार की मां यशोदा देवी काे बेटे के मौत की जानकारी हुई तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। रोते-रोते वह अचेत हो जा रही थी।