फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three schools were found closed during inspection

Kushinagar News: निरीक्षण में बंद मिले तीन विद्यालय

Tue, 24 Jun 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three schools were found closed during inspection
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के 11 परिषदीय विद्यालयों का सोमवार को कसया बीईओ ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें तीन विद्यालय में ताला लटका हुआ मिला। जिसे बीईओ ने रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेजा। सुबह 7:48 से 8 बजे तक जांच में तीन विद्यालयों में ताला लटका मिला। बीईओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि नगरपालिका परिषद कुशीनगर के कंपोजिट विद्यालय इनरहा, प्राथमिक विद्यालय पिपरा, प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर में ताला लटका मिला।
विज्ञापन

वहीं आठ अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया जिसमें विद्यालयों में उपस्थित टीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नरकटिया बुजुर्ग में शिक्षकों के साथ मीटिंग किया। बीईओ के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। बीईओ ने सख्त निर्देश दिया कि विद्यालय में शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने सहित अन्य किसी भी मामले में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बंद मिले विद्यालयों का रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंपा। इस संबंध में बीईओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब 11 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें 3 विद्यालय बंद मिले हैं जिसका रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed