फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three new police posts will be built in Kasaya area

कसया क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनेंगी

Wed, 18 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three new police posts will be built in Kasaya area
कसया क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनेंगी
विज्ञापन

सोहसा मठिया, सपहां व कुड़वा दिलीपनगर गांव है प्रस्तावित स्थल
कसया(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की कवायद शुरू कर दी है। इससे लोगों को अपनी समस्या लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पुलिस चौकी नजदीक होने पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
थानाक्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकी बनाना प्रस्तावित हैं। इसके लिए आवश्यक कागजात व भूमि आदि के लिए पुलिस प्रशासन को राजस्व विभाग की रिपोर्ट की दरकार है। मंगलवार को सीओ पीयूषकांत राय ने प्रस्तावित गांवों में भूमि उपलब्ध कराने व उसके रिपोर्ट के लिए एसडीएम वरुण कुमार पांडेय से वार्ता की। एसडीएमम ने संबंधित गांवों के लेखपालों से आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर देने के लिए निर्देश दिए हैं। थाना क्षेत्र में मौजूदा समय में सिर्फ तीन पुलिस चौकी हैं। इनमें कुशीनगर पुलिस चौकी, हाईवे पुलिस चौकी व कस्बा पुलिस चौकी शामिल हैं। आबादी व अपराध के बढ़ते क्रम को देखते हुए थाना क्षेत्र के गांव सोहसा मठिया, सपहां व कुड़वा दिलीपनगर में नई पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाना है।
विज्ञापन

-----
कोट
कसया थानाक्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाना है। इसकी स्वीकृति पर आगे की कार्रवाई आरंभ की जाएगी। इससे लोगों को अपनी समस्या लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पुलिस चौकी नजदीक होने पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूषकांत राय, सीओ कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed