फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three dead and 22 injured in accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 22 घायल

Tue, 12 Nov 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
three dead and 22 injured in accidents
कसया-पडरौना मार्ग कनखोरिया गांव के सामने बस पलटने से घायल यात्रियों का सीएचसी कसया में इलाज चल र? - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 22 घायल
विज्ञापन

टेंपो पलटने से मरने वालों में दो लोग रात में बांसी घाट जा रहे थे
बस पलटने से बांसी नदी से स्नान कर लौट रहे 18 यात्री घायल
डीएम और एसपी ने घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
पडरौना (कुशीनगर)। मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। इनमें कई श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर बांसी नदी में स्नान कर लौट रहे थे। रात में खिरकिया के निकट टेंपो पलटने से चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि छितौनी में टेंपो पलटने से महिला की मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गए।
कसया के निकट अनुबंधित बस पलट जानेे से 18 यात्री घायल हो गए, इनमें भी कई लोग बांसी नदी में स्नान कर घर लौट रहे थे। चार यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीएम एवं एसपी आदि ने घटनास्थल और जिला अस्पताल में यात्रियों का हाल जाना।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार कसया-पडरौना मार्ग पर कनखोरिया गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एएसपी गौरव वंशवाल, सीओ कसया रामदास प्रसाद, सीओ तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह मयफोर्स पहुंचे। पुलिस के जवानों ने घायलों को निजी वाहन व एंबुलेंस से सीएचसी कसया भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आधे घंटे तक कसया-पडरौना मार्ग पर आवागमन ठप रहा। मौके पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय, मिश्रौली चौकी इंचार्ज रमेश पुरी आदि पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पडरौना-जटहां मार्ग पर खिरकिया पेट्रोलपंप के निकट सोमवार देर रात टेंपो के पलट जाने से चालक और उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी हरपुर टोला का निवासी टेंपोचालक दूधनाथ कुशवाहा (45) महिला को बांसी मेला लेकर जा रहा था। महिला की शिनाख्त 65 वर्षीय वंदना पत्नी स्व. इंद्रजीत दीक्षित निवासर अहिरौली दीक्षित, कोतवाली पड़रौना के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनुबंधित बस के घायल यात्री
बिंदू देवी (45) रबड़ही बाजार गोपालगंज, आकाश वर्मा (14), अजय वर्मा (35) टेकुआटार डीह टोला, श्रीकांत तिवारी (55) बाजूपटटी, ज्ञानमती (60) केवटली गोरखपुर, जयप्रकाश (28) पिपरा बाजार कुशीनगर, गुलायची देवी (45) सेमरा बरवा, मीना देवी (35) बटेसरा माफी टोला, बादामी देवी (45) सेमरा बरवा, पूनम देवी (30) कसया, गीता देवी (30) माधोपुर देवरिया, पंकज कश्यप (15) बटेसरा माफी टोला, सुखराम (70 ) बंजरिया बाजार तरकुलवा देवरिया, लक्ष्मी देवी (45) कसेरा टोली पडरौना, निर्मला देवी(40) नौका टोला पडरौना, कृष्ण कुमार (17) मेहदीगंज, कुशीनगर, सुमित्रा देवी (70) पोखरभिंडा तुर्कपट्टी और विद्यावती देवी (55) निवासी गौराखोर तुर्कपट्टी। श्रीकांत तिवारी, सुमित्रा देवी, विद्यावती देवी व सुखराम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचे डीएम-एसपी
बस पलटने से 18 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह व एसपी विनोद कुमार मिश्र सीएचसी कसया और जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों की स्थिति जानी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। एसपी ने मातहतों को जरूरी सहयोग करने की हिदायत दी। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुदर्शन सोनकर ने घायलों की रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार कसया दीपक गुप्ता व लेखपाल अरविंद पति त्रिपाठी भी घायलों की सूची बना रहे थे। पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि कैफूल अली और ईओ प्रेमशंकर गुप्ता भी मदद में लगे रहे। जिला अस्पताल में एडीएम विंध्यवासिनी राय, एसडीएम सदर रामकेश यादव, तहसीलदार सदर सत्यप्रकाश सिंह सहित राजस्वकर्मी भी थे। उत्तर प्रदेश बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विधायक ने भी जाना हाल
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंचे और कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुदर्शन सोनकर से फीडबैक लिया। कहा कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था दूधनाथ
जटहां बाजार। सोमवार की रात टेंपो अनियंत्रित होने से खिरकिया के निकट हादसे में मरने वाला चालक दूधनाथ परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। टेंपो से ही परिवार का खर्च चलता था। घर में उनका बड़ा बेटा 19 वर्षीय राजू, 16 वर्षीय मंटू और 10 वर्षीय बेटी मधु और पत्नी हैं। दूधनाथ की मौत से उनके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।
टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार घायल
खड्डा/छितौनी। एनएच-727 पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार के जोकहिया तिराहा के पास सवारियों से भरा टेंपो पलट जाने से महिला की मौत हो गई। चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। दस वर्षीय बालक की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

मंगलवार दोपहर बाद पडरौना की ओर से आ रहा टेंपो जोकहिया तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तुर्कहां भेजवाया। डॉक्टर ने सिसवा गोइती निवासी जैतून निशा पत्नी नबी हसन (40) को मृत घोषित कर दिया। वह अपनी देवरानी मरियम का इलाज कराने गोरखपुर जाने के लिए पनियहवा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रही थी। मरियम को हल्की चोट आई है। टेंपो में सवार आशा देवी (45) और उनका 10 वर्षीय पुत्र आशीष निवासी पडरौना तथा जगदीश जायसवाल (65) निवासी सिसवां गोइती घायल हो गए। 38 वर्षीय चालक धर्मेंद्र निवासी दांदोपुर भी दब गया। आशीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा अन्य का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
एसओ विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टेंपो चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed