फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three animal smugglers arrested in encounter, one shot

Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Sun, 24 Dec 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three animal smugglers arrested in encounter, one shot
बिहार बाडर्र पर हुई मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर क़ो इलाज के लिए लें जाती पुलिस टीम
तमकुहीराज। तरयासुजान पुलिस की शनिवार की शाम पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की तरफ से फायरिंग में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। उसके अलावा दो अन्य तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कंटेनर में लादकर बिहार ले जाए जा रहे 35 गोवंश को मुक्त कराया।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं की एक बड़ी खेप बिहार की ओर जा रही है। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह, तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव, सेवरही दिग्विजय नारायण राय और पडरौना के कोतवाल सुशील शुक्ला ने हाइवे पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक कंटेनर आते दिखा। पुलिस टीम ने कंटेनर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन नहीं रुका। पुलिस ने बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर में सवार तीन तस्कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दो को पकड़ लिया। जांच के दौरान कंटेनर से 35 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान एक आरोपी हफुआ बलराम मार्ग के पास गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान अमरोहा के ढकिया निवासी आमिर के रुप में हुई। इसके ऊपर कई जिलों के थानों में 14 मुकदमे दर्ज है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात पशु तस्कर है। अन्य आरोपियों में मुरादाबाद के गोधी निवासी साजिद अली और रामपुर के टांडा मुहल्ला नज्जीपुरा निवासी रिजवान शामिल है। इसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी के पास से एक तमंचा, दो नंबर प्लेट और कारतूस बरामद हुआ है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ में पशु तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed