फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves stole jewellery from the police officer's house.

Kushinagar News: दरोगा के घर से चोरों ने जेवर उड़ाए

Thu, 06 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery from the police officer's house.
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के धौरहरा ग्राम सभा में सोमवार को रात में दरोगा के बंद घर में चोरी के मामले में सूचना पर मंगलवार को देर शाम परिजन पहुंचे। बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरोगा की पत्नी सुशीला देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पति प्रकाश पांडेय सपरिवार अयोध्या में रहते हैं, वहीं पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र के कार्यालय में दरोगा के पद उनकी तैनाती है। मंगलवार को गांव धौरहरा के ग्रामीण व प्रधान द्वारा सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है, उसी दिन हम सभी देर शाम घर पहुंचे तो देखा घर का मुख्य दरवाजा व कुंडी टूटी पड़ी थी। सामान पूरी तरह से बिखरा पड़ा है आलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ है। छोटी बहू का चांदी का पाजेब, सोने की कान की बाली व अन्य जेवर और नकद 600 रुपये चोरी किया गया है। सीओ तमकुही राकेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed