{"_id":"65bd5f96463f6de96700dec7","slug":"there-was-an-uproar-among-the-attendants-alleging-wrong-treatment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-111890-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गलत इलाज का आरोप लगा तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गलत इलाज का आरोप लगा तीमारदारों का हंगामा
Sat, 03 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के समउर रोड पर क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गलत इलाज का आरोप लगा तीमारदारों ने शुक्रवार को हंगामा किया। शिकायत पर सीएचसी तमकुहीराज की जांच टीम पहुंची। नाराज लोगों को शांत कराने के बाद स्वास्थ्य टीम ने संचालक से रजिस्ट्रेशन पेपर दिखने की बात कही। लेकिन रजिस्ट्रेशन पेपर संचालक दिखने के लिए एक दिन का मौका मांगा। इसके बाद टीम चली गई।
तमकुहीराज कस्बे के समउर रोड स्थित देव क्लीनिक व उसी कमरे में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर राजापाकड़ टोला मिश्रौली निवासी सुमन देवी पत्नी पवन वर्मा का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को मरीज के साथ उसके तीमारदार पहुंचे। क्लीनिक के संचालक पर गलत जांच रिपोर्ट देने व मरीज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मामला बढ़ता देख संचालक और वर्कर क्लीनिक बंद कर वहां से चले गए और लोगों की भीड़ जुट गई। सीएचसी की टीम को संचालक रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखा सका। सीएचसी अधीक्षक डा. अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में पीड़ित ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।