फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a fight in the medical college for beds

Kushinagar News: बेड के लिए मेडिकल काॅलेज में मारामारी

Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in the medical college for beds
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज।संवाद
- रात में खुलवाना पड़ा डेंगू वार्ड, सूचना पर पहुंचे प्राचार्य ने वार्ड का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण मेडिकल काॅलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। यहां बेड को लेकर मारामारी चल रही है। सूचना पर आधी रात पहुंचे प्राचार्य को डेंगू वार्ड को खुलवाना पड़ा, तो मरीजों को राहत मिली। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी हो रही है।
इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों की हालत बिगड़ रही है। मरीज मेडिकल काॅलेज पर भरोसा कर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां बेड न मिलने से परेशानी हो रही है। हालत यह है कि मरीजों को बेड मिल पा रहा है। बुधवार की रात मरीजों की संख्या अधिक हो गई। सभी वार्ड में बेड फुल हो गए। बेड के लिए प्राचार्य के पास लोग फोन करने लगे। मामला बढ़ता देख देर रात को प्राचार्य पहुंचे, और मरीजों को परेशान होता देख डेंगू वार्ड को खुलवाया और मरीजों को शिफ्ट कराया।
विज्ञापन

रात को ही मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों का प्राचार्य ने निरीक्षण किया, लेकिन एक भी बेड खाली नहीं मिला। डेंगू वार्ड में आठ मरीज भर्ती किए गए। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। सभी बेड फुल हैं, डेंगू वार्ड खुलवाया गया है, आईसीयू में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ग्लूकोज की बोतल लेकर बेड का इंतजार करते रहे तीमारदार
साखोपार निवासी उमेश इमरजेंसी वार्ड में ग्लूकोज की बोतल हाथ में लेकर खड़े थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बेटी डिंपल काे चोट लगी है। एक घंटे से बेड का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। अगर बेड की व्यवस्था हो जाती तो परेशानी नहीं होती।

-----------
ग्लूकोज बोतल हाथ में लेकर इमरजेंसी में पहुंची महिला
बृहस्पतिवार को हाटा एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज में अपनी बहु शिवरात्रि देवी का इलाज कराने पहुंचीं सास हाथ में बोतल लेकर एंबुलेंस से उतरीं और बोतल लटकाए इमरजेंसी वार्ड में गईं। उन्होंने कहा कि अगर वार्ड ब्वाय का सहयोग मिल जाता तो परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed