फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking CCTV camera and door

Kushinagar News: सीसीटीवी कैमरा व दरवाजा तोड़कर चोरी

Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking CCTV camera and door
बनकटा बजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में फर्नीचर की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर चांदी के सिक्के सहित कई सामान चुरा ले गए हैं। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बनकटा बाजार निवासी विवेक कुमार साह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बनकटा बाजार स्थित घर में फर्नीचर की दुकान है। 15 दिन बाद बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दुकान का ताला खोलकर अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा और दीवार टूटी पड़ी थी। सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया था। चोरों ने चांदी के सिक्के सहित कई कीमती सामान लेकर पीछे के रास्ते भाग गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 28 फरवरी को वह परिवार सहित ससुराल चले गए थे। 15 मार्च को वापस लौटे तो चोरी की घटना हो गई। इस संबंध में एसआईप्रमोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed