{"_id":"66eccbbca488319b89002c39","slug":"the-youth-chased-away-the-suspects-who-had-entered-the-village-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123402-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांव में घुसे संदिग्धों को युवकों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांव में घुसे संदिग्धों को युवकों ने दौड़ाया
Fri, 20 Sep 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा गांव के बाबू टोला टोला में बुधवार की रात कुछ संदिग्धों को देख युवकों ने दौड़ा लिया। युवकों को अपनी तरफ आता देख संदिग्ध गन्ने के खेत में छिप गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका।
गांव के अवधेश राय, राम छबीला चौहान, बनारसी, सुखी, रामनरेश, श्रीकांत, कुबेर, उमाशंकर चौहान, धर्मेंद्र प्रजापति, मुकेश प्रजापति, अशोक यादव, भरत प्रजापति आदि ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे के गांव के उत्तर दिशा में पांच से सात संदिग्ध व्यक्ति एक-दूसरे से बातचीत करते दिखे। जब गांव के युवकों के साथ वे लोग उनकी तरफ बढ़े तो वह भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि जब संदिग्ध दिखें तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। संवाद