{"_id":"654000263b0f49098d06552a","slug":"the-young-man-chased-the-young-man-in-the-market-and-stabbed-him-with-a-knife-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6942-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को बाजार में दौड़ाकर युवक ने मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को बाजार में दौड़ाकर युवक ने मारा चाकू
Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- सिंहपुर चौराहा पर हुई घटना
-गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में घायल का चल रहा इलाज
-पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया केस
भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी।
पडरौना। अहिरौली बाजार में सामान की खरीदारी करने गए बाइक सवार सैलून संचालक की युवक ने दौड़ाकर उसके गर्दन में चाकू घोप दिया। दिनदहाड़े सिंहपुर चौराहे पर हुई वारदात से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के छपिया गांव के रामनगर टोला निवासी 18 वर्षीय चंदन शर्मा और गांव के बाॅबी उर्फ मीर गोड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। चंदन शर्मा बगरा देउरा चौराहा पर सैलून की दुकान चलाता है। सोमवार को दिन में 11 बजे सैलून का सामान खरीदने के लिए बाइक से अहिरौली बाजार आया था।
लौटते समय रास्ते में बाॅबी ने घेर लिया और उसके गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ चंदन जमीन पर गिर गया। घटना के बाद बाॅबी वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को पिपराइच सीएचसी पर पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर बाॅबी ने चाकू मारा है। चंदन के भाई भोला शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बाॅबी पर प्राणघातक हमला करने और मारपीट का केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस बाॅबी के भाई शनि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत अहिरौली बाजार एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।