फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The widow was murdered by her brother-in-law in a dispute over a relationship with another man; he has been arrested.

Kushinagar News: दूसरे से संबंध के विवाद में रिश्ते के देवर ने की थी विधवा की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The widow was murdered by her brother-in-law in a dispute over a relationship with another man; he has been arrested.
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय विधवा की हत्या उसके रिश्ते के देवर ने दूसरे से संबंध होने के गुस्से में की थी। रविवार को विधवा की लाश नौरंगिया बरंगहा में गन्ने के खेत में मिली थी। इस मामले में सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी देवर रामकोला थाना क्षेत्र के बसंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पति की मौत के बाद महिला का बसंत से संबंध हो गया था। कुछ दिनों तक सब ठीक चला पर इन दिनों महिला किसी और से भी बात करने लगी थी। बसंत उसे इसके लिए मना करता पर वह नहीं मानी। 29 नवंबर को उसने महिला को मिलने के लिए नौरंगिया बुलाया। वहां उनके बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रविवार को उसकी क्षत-विक्षत लाश मिलने के बाद कपड़ों से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

मालूम हो कि 40 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। बीत 29 नवंबर को वह अचानक लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस बसंत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed