फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The seven-day Shri Ram Mahayagna began with a procession carrying sacred water pots.

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ

Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The seven-day Shri Ram Mahayagna began with a procession carrying sacred water pots.
महुई बुजुर्ग के भैंसा डाबर के श्रीराम महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। आयोजक
कसया। क्षेत्र के गांव महुई बुजुर्ग स्थित भैंसा डाबर के राम जानकी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञ मंडप में आचार्यों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में विभिन्न गांवों से जुटीं 1001 कन्याएं सिर पर कलश लेकर जयघोष करती चल रही थीं। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा महूई, नरकटिया, कुरमौटा, चैनपुर होते हुए सतुगढ़ही बाजार पहुंची, जहां छोटी गंडक नदी में यज्ञाचार्य द्वारा कलश में जल धारण कराया गया। इसके बाद यात्रा सोहसा मठिया होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधिवत कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

महायज्ञ के दौरान कथा वाचक उपेंद्र ब्यास द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा, वहीं रामलीला का भी मंचन होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कसया पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

इस दौरान महंथ राम बालक दास, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश चौधरी, विपिन पटेल, राम नवल सिंह, फुलबदन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed