{"_id":"61573de58ebc3e61eb247b67","slug":"the-second-killer-is-away-from-the-grip-of-the-police-kushinagar-news-gkp411364274","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदवालिया में बुजुर्ग की हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदवालिया में बुजुर्ग की हत्या का मामला
विज्ञापन
दूसरा हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर
23 सितंबर को रुदवलिया में बुजुर्ग की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के रुदवलिया गांव स्थित चौराहे पर हुई बुजुर्ग की हत्या का एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जबकि घटना के नौ दिन बीत गए हैं। मृतक के भाई का कहना है कि घटना के बाद तीन दिन तक पुलिस काफी सक्रिय रही, लेकिन अब मामला ठंडा पड़ गया है।
23 सितंबर की शाम को लक्ष्मण चौहान उम्र 65 वर्ष की अपने ही गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। लक्ष्मण के परिजनों का आरोप है कि उनके चौराहे पर मौजूदगी की खबर पाकर उस व्यक्ति का पुत्र पहुंचा और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। घायल लक्ष्मण की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही मुखलाल और उनके बेटे जयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सूचना के बाद पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि दूसरा आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। मृतक के भाई सुखारी का कहना है कि घटना के बाद तुर्कपट्टी पुलिस ने तेजी तो दिखाई लेकिन शिथिल दिख रही है। जयपाल को गिरफ्तार हो गया, लेकिन उसका पिता मुखलाल अभी पकड़ से दूर है, जबकि घटना के नौ दिन बीत गए हैं। इस संबंध में एसओ जेपी पाठक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अपना कार्य कर रही है। शीघ्र दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया जाएगा।