फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Sanatana Dharma system unites society.

Kushinagar News: समाज को जोड़ती है सनातन धर्म पद्धति

Sun, 04 Jan 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Sanatana Dharma system unites society.
बनकटा बाजार। क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा स्थित फरेंदहा उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने सनातन धर्म और हिन्दू समाज की लोगों के जीवन में महत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके पूर्व वक्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता दीपक ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म वह जीवन पद्धति है, जिसने समाज को जोड़ने, समरसता का भाव जाग्रत करने और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश पूरे विश्व को दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता, संगठन और स्वाभिमान ही राष्ट्र की शक्ति का मूल आधार है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि दिव्य सागर महाराज ने कहा कि जब हिन्दू समाज संगठित रहता है, तभी हमारी संस्कृति, परंपरा, पूजा-पद्धति और राष्ट्र सुरक्षित रहते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि हिन्दू एक सभ्यता, एक संस्कृति है। सम्मेलन का संचालन जनार्दन मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद, संजय चौरसिया, हरेश गौंड, मधुबन सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed