{"_id":"627fea113503790ac82ffe41","slug":"the-relatives-of-the-rape-victim-met-the-sp-kushinagar-news-gkp436869297","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले दुष्कर्म पीड़िता के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से मिले दुष्कर्म पीड़िता के परिजन
विज्ञापन
एसपी से मिले दुष्कर्म पीड़िता के परिजन
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान परिजन एसपी से मिले। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
जटहां बाजार थानाक्षेत्र की एक किशोरी नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में बहन के घर आई थी। परिजनों के मुताबिक नौ फरवरी की शाम सात बजे खेत की तरफ जाते समय दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी बड़ी बहन को दी थी। किशोरी की बड़ी बहन उसे थाने लेकर गई थी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से शिकायत की है। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि मामला गंभीर है। तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद