फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The party will be strengthened by the activism of the workers

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी पार्टी को मजबूती

Tue, 02 Aug 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The party will be strengthened by the activism of the workers
समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को संबोधित करते एमएलसी रामअवध यादव। - फोटो : KUSHINAGAR
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी पार्टी को मजबूती
विज्ञापन

- नगर के होटल में शुरू हुआ सपा का सदस्यता अभियान
पडरौना। किसी भी पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर होती है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़कर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।
ये बातें पूर्व एमएलसी रामअवध यादव ने कहीं। वे मंगलवार को नगर के एक होटल में पार्टी के लिए आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, अपराध को नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल है। पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार में किए गए कार्यों और पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं। इससे लोगों को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, राम लखन यादव, बजरंगी यादव पहलवान, मुकेश यादव आदि ने संबोधित किया। इसके बाद मौजूद लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जमाल टीटू, हैदर अली राइनी, मुकेश पहलवान, मधुश्याम राय, विक्रमा यादव, रणविजय सिंह, मोहन, नंदकिशोर यादव, देवेंद्र यादव, विजय यादव, वीरेंद्र यादव, ओमपाल यादव और विनय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed