{"_id":"5b6c8e0b4f1c1b923e8b6260","slug":"the-old-pension-system-is-full-of-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को भरी हुंकार
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को भरी हुंकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कलेक्ट्रेट गेट के सामने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने के लिए धरना दिया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की तरफ से आयोजित प्रदर्शन में पुरानी पेंशन नीति को बुढ़ापे का आधार बता कर फिर से लागू कराने की मांग की गई। इसके बाद मांगों के समर्थन में सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे और यहां धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद़ जीवन यापन करने के लिए पेंशन ही एक मात्र सहारा है। नई अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को चिंता है कि उनकी जमा धनराशी शेयर बाजार में निवेश कर दी जा रही है। इससे निश्चित कोई आय की गारंटी नही है। ऐसे में जीवन भर सरकारी सेवा करने के बाद अनिश्चितता का जीवन जीना खेद की बाद है। कर्मचारी राजेश तिवारी, अनूप सिंह, सत्यजीत द्विवेदी, हरिश्चंद्र मिश्र, शिवांगी मिश्रा, संदीप कुमार राय, संजय मिश्र, मोहन वर्मा, अरुणेंद्र राय, मेहरुद्दीन, नीरज श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण सिंह, सुरेश रावत, श्रुति दूबे, ब्रजभूषण पांडेय ने भी लोगों को संबोधित कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, कमलदानी, छेदी प्रसाद, अमिताभ त्रिपाठी, दिलीप पांडेय, रविंद्र पांडेय, भगवंत राजभर, शरद गुप्ता, आलोक शाही, शंभू यादव, विद्या सागर पांडेय, रमाकांत गुप्ता, सीपी दूबे, राकेश पांडेय, दीनबंधु मद्धेशिया, सुनील पांडेय, सुशील, नीलम सिंह, धर्म प्रकाश पाठक, रामदिनेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, अमित तिवारी, चंद्रलेखा वर्मा, संध्या तिवारी, राजेश सिंह, आलोक श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, अविनाश शुक्ल सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।