{"_id":"6a399ebcf0514470a90c3b55","slug":"the-negligence-of-the-electricity-corporation-was-cited-as-the-cause-of-the-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162328-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली निगम की लापरवाही को बताया हादसे का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली निगम की लापरवाही को बताया हादसे का कारण
Tue, 23 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हादसे से बिजली निगम के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव वालों ने हादसे के लिए बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि जिम्मेदारों ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो आज यह स्थिति नहीं आती।
कोहड़ा गांव में सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर काफी समय से जर्जर अवस्था में था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी खराब स्थिति की शिकायत पिछले चार माह से संबंधित अधिकारियों से की जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रांसफार्मर अचानक फट गया, जिससे पास के एक मकान में आग लग गई। हादसे में चार लोग झुलस गए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एडीएम और सीओ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वहीं रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भी सहयोग किया गया। एक्सईएन विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर राकेश मोहन ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर विद्युत उपकेंद्र कुबेरस्थान के जेई अरविंद मणि त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें वितरण खंड कसया कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा एक्सईएन सुरेंद्र कुमार पडरौना को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।