{"_id":"63f261b2d1d31b599804e0a6","slug":"the-murder-was-done-with-a-sharp-weapon-kushinagar-news-c-7-1-59791-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सिर में प्रहार के बाद धारदार हथियार से की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सिर में प्रहार के बाद धारदार हथियार से की गई थी हत्या
Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पडरौना/तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में गन्ने के खेत में मिले शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस ने बताया कि मुन्ना के सिर में प्रहार किया गया था, उसके बाद धारदार हथियार से गला रेता गया था। तीन से पांच दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। हालांकि, 72 घंटे बाद भी पुलिस अब तक किसी हत्यारोपी को पकड़ नहीं पाई है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती गांव के नौगावां टोला निवासी मुन्ना मद्धेशिया करीब चार वर्ष बाद सऊदी के ओमान से कमाकर 10 फरवरी को अपने गांव लौटे थे। वह 13 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे तुर्कपट्टी बाजार से अपने बेटे आनंद की दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। 14 फरवरी को उनकी पत्नी रीता देवी ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना कर रही पुलिस को बीते बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे खिरिया के गन्ने के खेत में मुन्ना मद्धेशिया का शव मिला था। उनका गला करीब दो इंच गहराई तक कटा था और दाहिने हाथ में सब्जी काटने वाला एक चाकू था। उसके बाद डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। शनिवार को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली।
इस बारे में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पहले मुन्ना के सिर पर प्रहार किया गया था, फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।