फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The meeting of the National Struggle Committee of EPS concluded.

Kushinagar News: ईपीएस की राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बैठक हुआ संपन्न

Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The meeting of the National Struggle Committee of EPS concluded.
कसया। नगर के रोडवेज बस स्टेशन के यात्री विश्राम गृह में बुधवार को कर्मचारी पेंशन योजना के तहत राष्ट्रीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संगठन के मंत्री राधा कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। पूर्व बैठक की भांति इस बैठक में भी अपनी चार सूत्रीय मांग जिसमें 7500, डीए, मेडिकल सुविधा और 95 के पहले सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए मीडियम पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई गई। इसी के साथ मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी माह में प्रदर्शन करने के लिए कर्मचारियों से अपील भी किया गया। बैठक का संचालन सफीक अहमद ने किया। इस दौरान मंडल सचिव बीपी मिश्रा, कुशीनगर जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, देवरिया जिलाध्यक्ष नसरुल्लाह, कसया शाखा अध्यक्ष शफीक अहमद, जयप्रकाश लाल, राम बेलास यादव, रामप्रवेश यादव, कृतिनिवास गौतम, उमेश तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed