फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The meeting of the area panchayat took place amidst the commotion

Kushinagar News: गहमा गहमी के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न

Tue, 29 Nov 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the area panchayat took place amidst the commotion
रामकोला क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गहमागहमी के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
विज्ञापन

बैठक में उठा बाल विकास परियोजना में हो रहा भ्रष्टाचार का मुद्दा, सीडीपीओ की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने जताया रोष
रामकोला। विकासखंड के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से सदन को अवगत कराया। इस पर सदस्यों की ओर से चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यों ने स्वस्थ, शिक्षा, बाल विकास एवं विकास विभाग के क्रियाकलापों पर असंतुष्टि जताई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवंत कुशवाहा ने सदन में सीडीपीओ शरद मिश्रा की अनुपस्थिति पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सदन की पिछली बैठक में बाल विकास परियोजना की ओर से महिलाओं एवं बच्चों में वितरित किए जाने वाले पुष्टाहार की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन अब तक सदन को सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। बाजार में खुलेआम पुष्टाहार बेचा जा रहा है। बैठक में महिला एवं बाल विकास पोषाहार विभाग, स्वास्थ विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग के प्रतिनिधि विभागों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश यादव ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली ठीक नहीं है। कार्यशैली में सुधार लाएं, जिससे आमजन परेशान न हो।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने लगाई बीईओ को फटकार
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी को देरी से पहुंचने व सदन में सदस्यों की ओर से विरोध दर्ज कराने पर फटकार लगाई तथा सुधार की नसीहत दी। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। इस दौरान रामेश्वर गोविंद राव, राजेश राव, विनोद चौरसिया, मुनेब कुशवाहा, संजय चौहान और चंद्रिका प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed