फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of the health department dominated the block panchayat meeting.

Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा

Sat, 13 Dec 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The issue of the health department dominated the block panchayat meeting.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों से एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्य योजनाएं मांगी गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख बिंदु देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ ने कहा कि जनहित में सभी लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। आरके सेठ ने मनरेगा और अन्य अधूरे विकास कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने की बात कही।
विज्ञापन

पशुचिकित्सक इशांत आनंद ने अनुसूचित जाति के पशुपालकों के पशुओं का बीमा कराने और मुंहपका, खुरपका, लंपीपॉक्स जैसी बीमारियों के लिए शीघ्र टीकाकरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। एडीओ एजी अर्जुन प्रसाद ने सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जानकारी दी। बैठक में प्रधान कमलेश पटेल ने बिजली से भेड़ की मौत के लंबित मुआवजे का मुद्दा उठाया। विजय प्रताप गौतम ने डेयरी फार्म के लिए विद्युत विभाग से मिलने वाले अनुदान पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी रूदल जायसवाल ने ब्लॉक के लिए स्वीकृत एक बोरिंग को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग और आपूर्ति विभाग से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। बैठक का संचालन राजेंद्र पाल ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत मोहन सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीमांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed