Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The health department team examined the records.

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अभिलेखों की जांच

Tue, 09 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The health department team examined the records.
पडरौना। शहर के छावनी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हुई मौत के मामले में सोमवार को जांच के लिए गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम निजी अस्पताल पहुंची। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के अलावा ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर, एनेस्थीसिया और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का अभिलेख जांच के लिए मांगा। संचालक अधिकांश अभिलेख नहीं दिखा सका। करीब एक घंटे तक टीम जमी रही। सीएमओ की ओर से इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के पकड़ियार पूरब पट्टी निवासी अमित राय की पत्नी स्मिता राय को बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सेवरही के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक के कहने पर पडरौना शहर के छावनी में संचालित एक अस्पताल में लाकर भर्ती किए। देर रात को महिला का ऑपरेशन हुआ और जुड़वे बच्चे हुए। शुक्रवार की सुबह प्रसूता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन हंगामा करने लगे। करीब पांच घंटे तक शव अस्पताल में रखे रहे। पुलिस और एडिशनल सीएमओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन माने। इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है। सोमवार को जांच के लिए टीम निजी अस्पताल में पहुंची। जांच टीम की ओर से मांगे गए अभिलेख पूर्ण रूप से संचालक उपलब्ध नहीं करा सके। करीब एक घंटे तक टीम मौके पर जमी रही। जांच टीम में डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, महिला डॉ. रेनू मिश्रा समेत तीन डॉक्टरों की टीम शामिल है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों की डिग्री जांच के लिए मांगा गया है। इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन में जिस डॉक्टर का नाम नहीं है। उससे आपरेशन कराना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed