फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'The great tribute to the Kalyan is Gita'

 ‘कल्याण करने वाला महाग्रंथ है गीता’

Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
 'The great tribute to the Kalyan is Gita'
मौजूद अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया। श्रीराम जानकी (मठ) कसया में बुधवार की शाम गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हरिद्वार से आए समारोह के मुख्य अतिथि दिव्यसागर ने कहा कि गीता जीवन का कल्याण करने वाला महाग्रंथ है। जब भी धर्म की हानि होती है तब किसी न किसी रूप में ईश्वर का अवतार होता है। धर्म के बिना जीवन अधूरा है। धरती पर 600 धर्म हैं। 
विज्ञापन


दुर्योधन, धृतराष्ट्र व संजय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां दूषित धन है, वहीं दुर्योधन पैदा होता है। धृतराष्ट्र व्यक्तित्व का अंधा है और संजय संयम के प्रतीक हैं। संयमी व्यक्ति ही दूसरों का मार्गदर्शन कर सकता है। जब कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग और क्रियायोग का समंवय होता है, तब मोक्ष की प्राप्ति होती है।  इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण औऱ भगवत गीता के पूजन-अर्चन से हुआ। श्रीमद् भागवत गीता के अध्याय 12 का सामूहिक पाठ भी किया गया। 
विज्ञापन


इस समारोह में रामआशीष शुक्ल, अवध बिहारी उपाध्याय, इंद्रासन प्रसाद संत, लवकुश पांडेय, सुदामा दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता महंत त्रिभुवन शरण दास और संचालन सुरेश प्रसाद गुप्त ने किया। आभार पुजारी देव नारायण शरण ने ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सीएस सिंह, चंद्रिका शर्मा, रामजी सिंह, पवन कुशवाहा, रबीश त्रिपाठी, राधेश्याम, मिश्री सिंह, श्यामलाल, हरेंद्र, राजेंद्र मिश्र, राधे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed