{"_id":"6793dca935898823c40621aa","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130880-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फंदा लगाकर युवती ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फंदा लगाकर युवती ने दे दी जान
Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तुर्कही निवासी 21 वर्षीय एक युवती ने झोपड़ी के घर में बांस के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के तुर्कही गांव की रहने वाले लाली चौहान शुक्रवार को परिजनों के साथ बेटे के लिए बहू देखने गए थे। घर में उनकी पुत्री मुनिया उर्फ पास्पति चौहान अकेली थी। बहू की छिकाई के बाद वे रिश्तेदारों के साथ नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के लोग लाली चौहान को फोन पर बताया कि उनकी बेटी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों के घर पहुंचने पर बेटी को फंदे पर लटका देख सभी स्तब्ध रह गए। सूचना पर आए हनुमानगंज एसओ मनीष पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया।