{"_id":"68e415130bec4fd4d6006da1","slug":"the-fraudsters-posed-as-bank-employees-and-fled-with-rs-22000-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146675-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंककर्मी बता 22 हजार ले भागे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंककर्मी बता 22 हजार ले भागे ठग
Tue, 07 Oct 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुदही। थाना विशुनपुरा क्षेत्र के धुरखड़वा बतरौली बनवा टोला निवासी एक बुजुर्ग से सोमवार को जालसाजों ने 22 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धुरखड़वा बतरौली बनवा टोला निवासी 60 वर्षीय नथुनी चौहान एसबीआई से 22 हजार रुपये निकालकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह पंडित रेलवे ढाले के समीप पहुंचे, बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोककर खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उन्होंने रुपये अधिक होने की बात कहकर गिनती के लिए रुपये ले लिए।
इसके बाद वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन