फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The first phase of polling will be held on March 3 and the second phase on seven

सात मार्च को पिछले सभी एमएलसी की सेवा हो जाएगी समाप्त

Sun, 06 Feb 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
The first phase of polling will be held on March 3 and the second phase on seven
तीन मार्च को प्रथम और सात को होगा द्वितीय चरण का मतदान
विज्ञापन

कुशीनगर। देवरिया-कुशीनगर विधान परिषद क्षेत्र का चुनाव दो चरणों में होगा। प्रथम चरण के लिए मतदान तीन मार्च और द्वितीय चरण के लिए सात मार्च को होगा। मतगणना 12 मार्च को होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 25 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो रहा है। इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी तरह द्वितीय चरण के लिए दस फरवरी से नामांकन होगा। 17 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी तथा द्वितीय चरण की 18 फरवरी को होगी। प्रथम चरण के उम्मीदवार 16 फरवरी और द्वितीय चरण के 21 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान तीन मार्च और द्वितीय चरण का सात मार्च को होगा। मतदान सुबह आठ से अपराह्न चार बजे तक होगा। एडीएम ने बताया कि मतगणना 12 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागूू है। इसका पालन हर किसी को करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed