{"_id":"652aef21f51c0d46550681f5","slug":"the-final-of-martyr-major-amiya-tripathi-cricket-competition-will-be-held-on-23rd-december-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6122-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 23 दिसंबर को होगा शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 23 दिसंबर को होगा शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। 17वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसंबर को होगा। इसका फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा। इसमें आईपीएल और रणजी स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें।
यह जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक और पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि बीते 16 वर्ष से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रान्तों के रणजी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए करीब एक माह से अंतरराष्ट्रीय पिच क्यूरेटर अनिल कुमार सिंह व उनके सहयोगी गुड्डू चौहान पिच तैयार करेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मशाल दौड़ होगा। इसके जिउ एसबीएम पीजी काॅलेज परिसर में पांच नवंबर को ट्रायल होगा, जिसमें 351 धावकों का चयन किया जाएगा।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रु मर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, बिनीत कुमार बंटी, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, आजाद अंसारी, रंजीत सिंह, चंदन दुबे, प्रफुल राय आदि मौजूद रहे।