फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The committee will submit its report today in the case of the death of a pregnant woman.

Kushinagar News: गर्भवती की मौत मामले में आज कमेटी देगी रिपोर्ट

Wed, 10 Dec 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The committee will submit its report today in the case of the death of a pregnant woman.
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में संचालित महिला अस्पताल में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी शिवकुमार की गर्भवती पत्नी राबड़ी देवी की मौत मामले में तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने डॉ. कुणाल, डॉ. रेनू मिश्रा व डॉ. सतीश कुमार की कमेटी गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। इस बीच प्राचार्य ने प्रथम दृष्टया मामले में लापरवाही मिलने पर कार्यवाहक सीएमएस समेत तीन डॉक्टरों की एक दिन की वेतन कटौती का आदेश दिया है। बभनौली निवासी शिवकुमार प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी राबड़ी देवी को शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग लाए थे। डॉक्टरों ने चेकअप करके बताया कि उसके शरीर में खून की कमी है। खून का प्रबंध करें, लेकिन प्रबंध नहीं हो सका। इस बीच राबड़ी की हालत बिगड़ गई और रात में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण राबड़ी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने मृतका के पति और परिवार के अन्य लोगों को रवींद्रनगर धूस थाने बुलाया, जहां परिजनों ने तहरीर दी। प्राचार्य बाहर से मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed