फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The child was killed in the affair of the bushfire

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलुकहीं गांव की घटना

Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The child was killed in the affair of the bushfire
झाड़फूंक के चक्कर में बच्चे को मार डाला
विज्ञापन

युवती पर सगी बहन के बेटे का गला दबाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मलुकहीं गांव में झाड़फूंक के दौरान एक युवती पर अपनी ही बहन के साढ़े तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा युवती को भी हिरासत में लेकर अपने साथ थाने चली गई।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव मलुकही निवासी निर्मल दुसाध की छोटी बेटी शिब्बी उम्र लगभग 24 वर्ष लंबे के ऊपर से भूत भगाने के लिए मंगलवार को सुबह झाड़फूंक करा रहे थे। कहा जा रहा है कि सुबह लगभग सात बजे शिब्बी की बड़ी बहन अंजू का साढ़े तीन साल का बेटा प्रयाग घर बगल में ही खेल रहा था, वहीं अंजू भी थी। आरोप है कि शिब्बी बच्चे को गोद में उठाई और घर में लेकर चली गई तथा उसका गला दबा दिया। उसके बाद बच्चे की मौत हो गई। अंजू पत्नी श्रीपति निवासी नौतनवा थाना परसा लगभग तीन माह पहले अपने मायके गांव मलुकही आई थी। इस घटना की सूचना किसी ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर कप्तानगंज की पुलिस पहुंचकर शिब्बी पुत्री निर्मल को हिरासत में लेकर थाने ले गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज के एसओ संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed