फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The chain of a woman who went out to buy vegetables from home was looted

Kushinagar News: घर से सब्जी लेने निकली महिला की चेन लूटी

Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The chain of a woman who went out to buy vegetables from home was looted
- रामगढ़ताल इलाके में हुई घटना, सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामढ़ताल इलाके के आजाद चौक के पास बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। महिला बाजार सब्जी लेने के निकली थी। पुलिस लूट का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के बेलसड़ा की मूल निवासी सत्यावती पत्नी नरसिंह तिवारी रामगढ़ताल इलाके के आजाद नगर फुलवरिया स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी स्कूल के पास रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने घर से सब्जी खरीदने आजाद चौक जा रही थीं।
विज्ञापन

इस बीच पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार उनके लगे से सोने की चेन लूट ली। हालांकि, भागते वक्त बदमाशों की तस्वीर इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस फुटेज से पहचान कर बदमाशों को दबोचने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
कोट
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed